top of page

25 अक्‍टूबर को जारी होगा अभिनेता कुणाल तिवारी और विराज भट्ट की फ़िल्म 'मैं तेरे काबिल' का ट्रेलर


मधु मंजुल आर्ट्स प्रस्तुत फ़िल्म ‘मैं तेरे काबिल’ का ट्रेलर 25 अक्‍टूबर 2021 को सुबह 11बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्‍म का ट्रेलर वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। ये जानकारी आज फिल्‍म के निर्माता - निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा ने दी। उन्‍होंने बताया कि फ़िल्म ‘मैं तेरे काबिल’ एक्‍शन थ्रिलर है, जिसका निर्माण हमने भव्‍यता के साथ किया है। यह फिल्‍म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। इसी पहली झलक 25 तारीख को ट्रेलर में देखने को मिलेगा।

उन्‍होंने बताया कि फ़िल्म ‘मैं तेरे काबिल’ का फर्स्‍ट लुक पहले ही आउट हो चुका है, जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस फिल्‍म में संवाद से लेकर गाने सभी बेहद खास और नायाब हैं। फ़िल्म में बहुत कुछ खास होने वाला है। फ़िल्म में नए प्रयोग भी देखने को मिलेंगे। गीत संगीत दर्शको को दिल को लुभाएंगे। हमने फ़िल्म के ऊपर पूरी मेहनत की है, जो फ़िल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को देखने को मिलेगा । यह फ़िल्म दर्शकों के उम्मीद से आगे की। बहुत मजा आने वाला फ़िल्म में।

आपको बता दें कि मधु मंजुल आर्ट्स प्रस्तुत फ़िल्म मैं तेरे काबिल के संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। फ़िल्म में कुणाल तिवारी, विराज भट्ट, ऋचा दीक्षित, अनु उपाध्याय, प्रियांशु सिंह, अमित शुक्ला, प्रकाश जैश, देवेंद्र नमन पाठक, उमाकांत राय, सुजीत सार्थक, सोनिया मिश्रा और धिरेन्द्र कुमार झा मुख्य भूमिका में हैं। गीत भी मुन्ना दुबे का है। लेखक ओम प्रकाश यादव हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्यय हैं। एक्शन प्रदीप खड़का का है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं और कोरियोग्राफर सुदामा मिंज ने किया है।

#NEWS REPORT: Samridh Bharat

#Posted By: Sanjay Bhushan


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News


Comments


bottom of page