पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 254 नए मामले

विदेश: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 254 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 5,038 पहुंच गई है, जबकि 14 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 86 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार (12 अप्रैल) को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि 1,026 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 37 की हालत गंभीर है।
उसमें कहा गया कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में, कोविड-19 के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या 86 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में कोरोना वायरस के 254 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 5,038 तक पहुंच गई है। इनमें से पंजाब में 2,425 मामले, सिंध में 1,318, खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) में 697, बलूचिस्तान में 228, गिलगित-बाल्टिस्तान में 216, इस्लामाबाद में 119 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 35 मामले दर्ज किए गए हैं।
देश में लगे तीन सप्ताह से अधिक के लॉकडाउन के बावजूद नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन मंगलवार (14 अप्रैल) को समाप्त होने जा रहा है।अधिकारियों ने कहा कि सोमवार (13 अप्रैल) को फैसला किया जाएगा कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए या नहीं। लॉकडाउन बढ़ाए जाने की संभावना बहुत अधिक है। स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा है कि लॉकडाउन पूरी तरह से हटा दिए जाने पर मामले काफी बढ़ सकते हैं।
दक्षिण कोरिया में घट रहें हैं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 32 नए मामले वहीं, दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 10,512 हो गए हैं। देश में संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्रों ने रविवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि 7,368 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें पृथकवास केन्द्रों से छुट्टी मिल गई है। इसके अलावा संक्रमण के संदेह में 13,788 लोगों की जांच की जा रही है।
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
> #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber
> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/
> #https://twitter.com/samridh_bharat



Comments