ऋतिक रोशन ने शतरंज के जरिए लोगों को कोरोना से जंग जीतने की बात समझाई
- Samridh Bharat
- Apr 7, 2020
- 2 min read

कोरोना के कारण पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। भारत में इस वायरस को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन का फैसला लेना पड़ा। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ऋतिक रोशन ने एक अलग ही अंदाज में लोगों को इस वायरस के प्रति अवेयर किया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग को शतरंज के खेल के माध्यम से जीतने की बात बताई।
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके बेटे शतरंज खेलते नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'फोकस और अपना ध्यान बनाएं रखें। सभी नियमों का पालन करो। पहले से ही अगले कुछ स्टेप्स दिमाग में तैयार रखो। हमेशा तैयार रहो। आपको कुछ चीजों का बलिदान देना पड़ सकता है, लेकिन ठीक है। अपने हर कदम के नफे-नुकसान के बारे में सोचो।'

ध्यान दें। उद्देश्य बना रहे। सभी नियमों का पालन करें। । कुछ कदम आगे की योजना बनाएं। तैयार रहो। आपको कुछ बलिदान करने पड़ सकते हैं। और वह ठीक है। । हर कदम का फायदा और नुकसान उठाना। गलतियों से जानमाल का नुकसान हो सकता है। । दूर से निशाना लगाओ। बहुत करीब नहीं जाना चाहिए। अपनी और अपने कबीले की रक्षा करें। । घबराओ मत। यह केवल एक खेल नहीं है। ओ और शुरू होने से पहले अपने हाथ धो लें। । मुझे लगता है कि हमारे जीवन में सभी प्रकार के युद्धों के लिए नियम समान हैं। । इसको जीतने दो। । # वासयूरहैंड्स #stayhome #indiafightscorona #contribute #weareinthist Total #stayclean #socialdistancing # covi̇d19
ऋतिक ने आगे लिखा, 'गलतियों के कारण जान जाने का खतरा हो सकता है। ज्यादा करीब मत आओ। दूर से ही निशाना साधो। अपने आपको और अपने करीबियों को बचाओ। ये सिर्फ एक गेम नहीं है और हां, शुरुआत करने से पहले अपने हाथ जरुर धो लें। मुझे लगता है कि सभी तरह के जंग के लिए नियम तकरीबन एक से ही होते हैं। चलो इस जंग को जीतते हैं।' ऋतिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
> #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber
> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/
> #https://twitter.com/samridh_bharat



Comments