कृति सैनन ने लोगों से की अपील, कहा- सेहत का रखें ख्याल
- Samridh Bharat
- Apr 7, 2020
- 1 min read

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने अपने प्रशंसकों से सेहत पर गौर फरमाने के लिए कहा है। कृति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को यह संदेश दिया।
दरअसल, 'राब्ता' फिल्म की इस अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी इसी फिल्म से अपनी एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह ब्लू टैंक टॉप और चेक शॉर्ट्स पहनीं ध्यान की मुद्रा में बैठी नजर आ रही हैं।

कृति ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “आप अपनी सेहत की देखभाल करें और यह आपका ख्याल रखेगा! हैशटैगवर्ल्डहेल्थडे। बिस्तर से उठकर व आलस को छोड़कर कुछ व्यायाम करें जैसे थोड़ा इधर-उधर चलें, योगा करें, मैट पर कुछ वर्कआउट करें, डांस (मेरी पसंदीदा) करें, कार्डियो कुछ भी...अपने शरीर के कण-कण को जगाएं, इससे आपका दिन काफी अच्छे से बितेगा!! तस्वीर: हैशटैगराब्ताथ्रोबैक।”
यूजर्स को कृति का यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है और इस पर तमाम प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं।
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
> #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber
> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/
> #https://twitter.com/samridh_bharat



Comments