उदित नारायण ने संगीतकार मुन्ना दुबे के गाने को रिकॉर्ड किया फिल्म ‘तू दिया और बाती हम 2’ का गाना
- Samridh Bharat
- Dec 12, 2021
- 2 min read

अपनी आवाज की जादू से पूरे देश को झूमने को मजबूर कर देने वाले बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने आज भोजपुरी फिल्म ‘तू दिया और बाती हम 2’ के लिए गाने की रिकॉर्डिंग की। इस मौके पर फ़िल्म के निर्माता - निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा के साथ मशहूर गीतकार और संगीतकार मुन्ना दुबे भी मौजूद रहे, जिनके गानों की रिकॉर्डिंग उदित नारायण ने अपनी मधुर आवाज में की। गाने के लेखक ओम प्रकाश यादव हैं।
वहीं, रेकॉर्डिंग के बाद उदित नारायण ने फिल्म ‘तू दिया और बाती हम 2’ के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फ़िल्म का गाना बेहद संजीदा है। भोजपुरी तो अपनी भाषा है। इसलिए इस फ़िल्म के गाने को कर मुझे बहुत मजा आया। उम्मीद करता हूँ दर्शक भी इसे एन्जॉय करेंगे। वहीं, संगीतकार मुन्ना दुबे ने कहा कि उदित नारायण भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लीजेंड हैं। उनके साथ काम करना हर बार मेरे लिए अलग अनुभव देकर जाता है। हमने इस फ़िल्म के लिए बेहतरीन काम किया है, जो गाने रिलीज होने के बाद लोगों को पता भी चलेगा।
गौरतलब है कि मधु मंजुल आर्ट्स प्रस्तुत फिल्म ‘तू दिया और बाती हम’ के बाद उसके फिल्म ‘तू दिया और बाती हम 2’ पर इन दिनों काम चल रहा है। यह भी एक सामाजिक पारिवारिक फिल्म है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं, जिन्होंने बताया कि फ़िल्म के बारे में आगे की जानकारी भी शीघ्र साझा की जाएगी।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Sanjay Bhushan
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments