top of page

कुणाल तिवारी, काजल यादव,  की फिल्‍म ‘प्रेम निसार खान,कनक पांडेय,आयशा कश्यप पर फिल्माया गया नकली नवाब


भोजपुरी के फ़िल्म स्टार निसार खान, कनक पांडेय और आयशा कश्यप के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म 'नकली नवाब' का नया गाना 'हो गईनी काठ के खेलवना' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग में अभिनेता निसार खान  प्यार में बेवफाई मिलने पर अपना गम बयान करते हुए दिख रहे हैं। उनकी यादों में अभिनेत्री कनक पांडेय और आयशा कश्यप का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है। इस सांग को अमित सिंह ने गाया है। गीत लिखा है गीतकार प्रकाश बारूद ने, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा बसही ने।

इस फिल्म के ट्रेलर को भी यूट्यूब पर काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस फिल्म के हीरो निसार खान हैं, जो एक साधारण परिवार का नव युवक है। अवधेश मिश्रा जिन के किरदार में है। जो कि निसार खान की महबूबा से प्यार करने लगता है। और इसको लेकर फ़िल्म में क्या क्या मोड़ आते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मनोरम एवं पर्यटन स्थलों पर की गई है। जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले निर्मित की गई इस फिल्म में निसार खान केंद्रीय भूमिका में हैं। उनके साथ कनक पांडेय, आयशा कश्यप, डिम्पल सिंह आकर्षक भूमिका में जलवा बिखेरने वाली हैं।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक शुभम सिंह हैं। स्क्रीन प्ले अर्चना साबुरी ने लिखा है। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश बारूद, अरविंद तिवारी हैं। छायांकन साहिल जे अंसारी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य कानू मुखर्जी व प्रसून यादव, कला संतोष का है। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कास्ट्यूम बादशाह खान का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में निसार खान, कनक पांडेय, आयशा कश्यप, डिम्पल सिंह, अवधेश मिश्रा, अनूप अरोरा, अनीता रावत, के के गोस्वामी, रोहित सिंह मटरू आदि हैं।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat

#Posted By: Ram Chandra Yadav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News


Comments


bottom of page