गोरखपुर के मनोरम लोकेशन में शुरू हुई प्रिंस - पायस की फ़िल्म 'तेरे इश्क़ में' की शूटिंग
- Samridh Bharat
- Nov 25, 2021
- 2 min read
Updated: Nov 29, 2021

उत्तर प्रदेश के मोस्ट फेवरेट शूटिंग स्पॉट बन चुके गोरखपुर में आज से प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित की फिल्म 'तेरे इश्क़ में' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फ़िल्म बेहद रोमांटिक है और इसकी शूटिंग बेहद भव्यता के साथ किया जा रहा है। इस फ़िल्म निर्माता गोरखपुर, यूपी निवासी अवधेश कुमार सिंह हैं और निर्देशक अजय कुमार हैं। प्रिंस सिंह राजपूत के साथ अजय की यह चौथी फ़िल्म है। फ़िल्म के लिए बेहद तैयारियां भी की गई हैं और तब जाकर आज से इसकी शूटिंग जोर शोर से शुरू हो पाई है।
मती प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म 'तेरे इश्क़ में' को लेकर निर्माता अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि फ़िल्म हम बेहद मनोरंजक और दर्शकों को पसंद आने वाली बना रहे हैं। शुरू से मेरा भी शौक सिनेमा के प्रति रहा है, इसलिए मैंने इसकी हर बारीकियों पर नज़र रखी है। उम्मीद है फ़िल्म दर्शकों के दिल में उतर जाएगी। उन्होंने लोकेशन को लेकर कहा कि हमारी कहानी के लिए गोरखपुर से बेहतर लोकेशन को हो नहीं सकता था। यहां की बात ही अलग है, तभी बॉलीवुड के भी लोग गोरखपुर में आकर फ़िल्म की शूटिंग करते हैं। हमारे लिए तो ये होम पैलेश सा है।
वहीं, अभिनेता प्रिंस सिह राजपूत ने कहा कि फ़िल्म की कहानी ने मुझे बेहद आकर्षित किया है। आशा है आपको भी पसंद आएगी। अभी शूटिंग शुरू हुई और हम सभी फ़िल्म को लेकर उत्साहित हैं। इसके लिए हम अपना सौ फीसदी एफर्ट लगा रहे हैं। फ़िल्म बेहद खास बनने वाली है। आपको बता दें कि इस फ़िल्म में छायांकन रवि चन्दन ,गीतकार संतोष उत्पति -अजित मंडल ,संगीतकार सुदीप साजन,लेखक अजय कुमार मनोज गुप्ता ,मारधाड़ प्रदीप खड़का ,प्रोडक्शन मनोज गुप्ता और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।
फिल्म मे प्रिंस सिह राजपूत,पयास पंडित ,अलिसा अली खान ,सुजान सिंह ,संजय सिंह ,राहुल श्रीवस्ताव आदी है
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Sanjay Bhushan
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments