top of page

डांस और एक्टिंग के वर्कशॉप में चीफ गेस्ट अभिनेता, कोरियोग्राफर कौशिक द्विवेदी उपस्थित


फिल्म अभिनेता, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर कौशिक द्विवेदी डांस और एक्टिंग के वर्कशॉप में बतौर चीफ गेस्ट उपस्थित हुए हैं। दिल्ली के पास गाज़ियाबाद में जैक्सन फिटनेस क्लब द्वारा प्रस्तुत यह एक्टिंग और डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले इस वर्कशॉप के ऑर्गनाईजर अर्पित गंगवार हैं। यह वर्कशॉप लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है।

एक्टर और डांस डायरेक्टर कौशिक द्विवेदी ने बताया कि यह एक उपयोगी वर्कशॉप है। यह तीन दिनों का फ्री वर्कशॉप है जिसमे भाग लेने वालों को सर्टिफिकेट से भी नवाजा जा रहा है। मैं अर्पित गंगवार को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं, इस तरह के वर्कशॉप से प्रतिभा को निखारने संवारने में मदद मिलती है।


आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर कौशिक द्विवेदी का हाल ही में म्यूज़िक अल्बम "नौलक्खा" रिलीज हो कर लोकप्रिय हो गया है। इस म्यूज़िक वीडियो को रमेश सरावगी ने प्रेजेंट किया है। संगीतकार जयंत आर्यन हैं। इस वीडियो में फीचर कर रहे हैं सरोदी बोरह, आरिस डीबी, आव्या दूबे और पी गणेश। नौलक्खा एक शानदार गीत है जो डांस नम्बर है। अभिनेता कौशिक द्विवेदी रूपहले परदे पर बतौर हीरो धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। कौशिक द्विवेदी के रूप में फिल्म इंडस्ट्री को एक नायाब सितारा मिलने जा रहा है। इसी दौरान कौशिक द्विवेदी का एक हिंदी भजन भी रिलीज होकर लोकप्रिय हो चुका है।

आपको बता दें कि निर्देशक मिथिलेश अविनाश की समाज को जागरूक करने वाली भोजपुरी फ़िल्म “सीता जईसन भौजी हमार” में जल्द दिखाई देने वाले अभिनेता कौशिक द्विवेदी अब एक्टिंग के साथ साथ डायरेक्शन के क्षेत्र में भी सक्रिय है।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Ram Chandra Yadav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News





Telegram Channel: Samridh Bharat News




Comments


bottom of page