दशरथ गद्दी पीठाधीश्वर बृजमोहन दास ने पटना में महावीर मंदिर में ज्योतिषाचार्य सुरेश ओझा के साथ की
- Samridh Bharat
- Dec 4, 2021
- 2 min read

सनातन धर्म को जगृत करने के लिए श्री अयोध्या जी धाम से दशरथ गद्दी पीठाधीश्वर एवं धर्म ध्वजाधारी परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष महंथ 1008 श्री वृजमोहन दास जी महाराज पटना पहुंचे, जहां उन्होंने मुंबई के ज्योतिषचार्य शास्त्री सुरेश गुरु ओझा के साथ मिलकर पूजा - अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने सनातन धर्म को जागृत बनाये रखने की बात कही और समस्त मानव कल्याण की कामना की। इस दौरान उनके साथ पीआरओ संजय भूषण पटियाला भी रहे।
महावीर मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने पटना में स्थित ऐतिहासिक गोलघर और गंगा घाटों का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महावीर मंदिर का दर्शन कर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। महावीर मंदिर द्वारा किया जा रहा कार्य मानवता के लिए मिशाल है। महावीर मंदिर द्वारा संचालित अस्पताल से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
महंथ श्री दास ने सनातन संस्कृति को लेकर बहुत ही अच्छे वचन कह कर सनातनियों का मन मोह लिया। इससे पूर्व उन्होंने अपने शिष्यों के साथ वोधगया स्थित महावोधि मंदिर जाकर भगवान बुद्ध का भी दर्शन किया । आपको बता दें कि वे भोजपुरी सुपरस्टार राकेश मिश्रा की शादी कराने बिहार आये थे, जिसके बाद वे मगध साम्राज्य के विभिन्न धार्मिक जगहों का भ्रमण कर रहे हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat NEWS
#Posted By: Sanjay Bhushan
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments