top of page

पावर स्टार रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह बने सिनेमाघरों के रियल "बॉस", दूसरे सप्ताह में भी बिहार में दिखी दी


रिकॉर्ड मशीन पावर स्टार पवन सिंह ने बॉस से बनाया एक और रिकॉर्ड, बिहार के सिनेमाघरों में दूसरे सप्ताह में भी हाउसफुल


भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार व रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह बॉक्स ऑफिस के रियल बॉस हैं। उनकी भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’ को बिहार के सिनेमाघरों में दूसरे सप्ताह में भी खूब देखा जा रहा है। कई सिनेमाघरों में तो हाउसफुल के बोर्ड नजर आए। पटना के वीणा सिनेमा में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। खुशी की बात यह रही कि यहां दर्शक महिलाएं और बच्चे भी खूब दिखे। फिल्म ‘बॉस’ में पवन सिंह का दमदार लुक दर्शकों को पागल बना रहा है और यही दीवानगी सेकंड वीक में भी देखने को मिल रही है।  


इस फ़िल्म में पवन सिंह के साथ बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर भी काफी धांसू रोल में है। फ़िल्म में कमाल का एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म दर्शकों को काफी उत्साहित कर रही है। इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार भी काफी अद्भुत है। बता दें कि ‘बॉस एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। इसमें पवन सिंह का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। उनकी आवाज में फ़िल्म में शानदार गाने भी हैं। दिल छू लेने वाले डायलॉग्स हैं। कुल मिलाकर फिल्म बेहद एंटरटेनिंग है।


फ़िल्म बॉस का निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं। सह निर्माता विशाल सिंह हैं। फ़िल्म के निर्देशक अरविंद चौबे, संगीतकार ओम झा व छोटे बाबा हैं। गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं। इस फ़िल्म में पवन सिंह और महेश मांजरेकर के साथ अर्सिया, चांदनी सिंह, साहिल सुधाकर, अमित शुक्ला, जसविंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, कनक पांडेय, करण पांडेय, रागिनी राय, निरंजन चौबे, अजय सूर्यवंशी, प्रगति, संजय वर्मा, अभय राय, गौरव, संजय कोर्वे समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

#NEWS Report : Samridh Bharat News

#Posted By : Ram Chandra


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8828003461

फॉलो करे :-

फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh

ट्विटर :- samridh_bharat

इंस्टाग्राम :- samridh_bharat

टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


#https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber


> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/


> #https://twitter.com/samridh_bharat

Comments


bottom of page