top of page

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया भव्य उद्घाटन जुटी लाखों की भीड




प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया भव्य उद्घाटन जुटी लाखों की भीड़

सुल्तानपुर-( प्रशांत कुमार तिवारी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की जनता को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सौगात दी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किलोमीटर लंबा है जो लखनऊ से गाजीपुर के बीच बना हुआ है जिसमें से सुल्तानपुर की अरवल करवत के निकट 3:50 किलोमीटर की हवाई पट्टी का निर्माण किया गया हवाई पट्टी बनाने का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में सेना को उड़ान भरने का मार्ग प्रशस्त हो सके उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल औद्योगिक मंत्री धर्मवीर प्रजापति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सुल्तानपुर की सांसद माननीया संजय मेनका गांधी और सुल्तानपुर के विधायक सूर्यभान सिंह जयसिंहपुर सदर विधायक सीताराम वर्मा लंभुआ विधायक देवमणि दुबे कादीपुर विधायक राजेश गौतम जिला पंचायत अध्यक्षा उषा सिंह आदि मंच पर मौजूद रहे|

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का दीदार करने के लिए लगभग 5 लाख लोगों ने किया जनसभा का मुख्य बिंदु प्रधानमंत्री का संबोधन रहा जिसमें उन्होंने शुद्ध अवधी भाषा का प्रयोग किया भारत माता की जय के साथ शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की जनता को संबोधित किया जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा "जौने धरती पर हनुमान जी कालनेमि के वध कईले रहे वहां के मातृभूमि के लोगन के पांव लागत अही |"

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस उत्तर प्रदेश राज्य को 2017 के पहले बीमारू प्रदेशों में गिना जाता था यह डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास की गति को तेज किया है

प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी का नाम लिए कहां की इससे पिछली की सरकार में लोग साथ देने की बात तो छोड़ दीजिए साथ खड़ा होने के लिए भी तैयार नहीं होते थे उन्हें साथ खड़ा होने में भी डर लगता था कि कहीं उनका वोट बैंक खराब ना हो जाए प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए कहा कि यही लोगों ने सुल्तानपुर के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्रा के साथ भी अन्याय किया अपने 45 मिनट के संबोधन में उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़े हुए लिंक रोड के बारे में भी बताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे यह नहीं पता था कि जिस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास हम कर रहे हैं उसी एक्सप्रेस वे पर हम खुद विमान से उतरेंगे संबोधन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरस्ट्रिप पर बैठकर भारतीय वायु सेना के शौर्य कौशल का दीदार किया और ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया|

सुल्तानपुर के लोगों के लिए एक गर्व का क्षण तब आया कि जब सुल्तानपुर की धरती से जन्मे वायु सेना के फ्लाइंग ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह ने वायुसेना के मालवाहक और युद्धक विमानों के प्रदर्शन के दौरान अपने मातृभूमि पर सुखोई विमान की लैंडिंग करवाई सूर्य प्रताप सिंह सुल्तानपुर के उतुरी गांव के बलराम सिंह के पुत्र हैं

सुल्तानपुर में वायु सेना के मिराज 2000 सुखोई हरकुलिस फाइटर आदि विमानों ने आसमान में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया


#NEWS Report : Samridh Bharat News

#Posted By: Prashant Kumar Tiwari


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 97933 77823

फॉलो करे :-


#https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber


> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/


> #https://twitter.com/samridh_bharat


 
 
 

Comments


bottom of page