बल और बलिदान' के क्लाइमेक्स में दिखेगा विनोद यादव का एक्शन, सुदीक्षा ने भी दिखाया जलवा
- Samridh Bharat
- Nov 30, 2021
- 3 min read

विनोद यादव की 'बल और बलिदान' के क्लाइमेक्स में दिखेगी बमों की बौछार
अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म 'बल और बलिदान' की शूटिंग लखनऊ के नीम शरण में जोरो शोरो से चल रही है। फिल्म में विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। फिल्म 'बल और बलिदान' के निर्देशन की कमान अवार्ड विनर फ़िल्म निर्देशक आनंद डी गहतराज ने संभाल रखी है।

जिनके निर्देशन में विनोद यादव कभी रोमांस तो कभी एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का क्लाइमेक्स शूट किया गया है। बल और बलिदान के क्लाइमेक्स में आपको बमों की धूम धड़का और विनोद यादव-बृजेश त्रिपाठी की मुठभेड़ देखने को मिलेगी। जिसमें किस तरह विनोद अपने दुश्मन को

मौत के घाट उतारते हैं। फिल्म में कई रोमांचक सीन हैं, जिसे देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। बल और बलिदान में 200 से ज्यादा ओरिजनल साधुओं का भी इस्तेमाल किया गया। जल्द ही फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
निर्देशक ने कहा कि फिल्म को हम ज्यादा से ज्यादा रियालस्टिक बनाना चाहते हैं इसलिए हम फिल्म में कई रमणीय लोकेशनों के साथ साथ गांव देहात के आम लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे इस धार्मिक जगह का और महत्व बढ़ सके।
विनोद ने कहा कि मेरे आगामी फिल्म बहुत ही रोमांचक होने वाली है। इसका निर्देशन आनंद डी गहतराज से बेहतर कोई और निर्देशक नहीं कर सकता था। उनके साथ काम करने में बहुत ही ज्यादा मजा आ रहा है। और मुझे पता ही नहीं चल पाया है कि बल और बलिदान की आधे से ज्यादा शूटिंग खत्म हो गई है। मैं अपने सभी भोजपुरिया दर्शकों से आग्रह करूंगा कि जब भी फिल्म रिलीज हो तो वे इसे सिनेमाघरों में जाकर देखे।
सुदीक्षा झा ने कहा कि फिल्म में विनोद यादव के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अच्छा है। वे हर सीने को बड़ी ही आसानी के साथ कर लेते है। ये बहुत ही अच्छे कलाकार हैं।
अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी रही फिल्म 'बल और बलिदान' के निर्देशक आनंद डी गहतराज, को प्रोड्यूसर साक्षी यादव हैं। म्यूजिक एस कुमार, प्रसार प्रचार आरआरजे मीडिया, डीओपी नरेंद्र पटेल, डांस मास्टर ज्ञान सिंह, आर्ट डायरेक्टर राजेंद्र नाथ गुप्ता, ईपी विजय प्रसाद, प्रोडक्शन असिस्टेंट अमरजीत दास है।
फिल्म में अभिनेता विनोद यादव, सुदीक्षा झा, अनूप अरोरा, सोनू पांडे, सुधा झा, विद्या सिंह, बृजेश त्रिपाठी, माही निशा, अजय यादव, रवि शेखर, प्रकाश जैस सहित कई कलाकार हैं।
बता दें कि बल और बलिदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार विजेता गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण ने संगीतकार एस कुमार की मौजूदगी में एक गाना रिकॉर्ड किया गया था। इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुई थी।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat
#Posted By: Ram Chandra
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments