महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार
- Samridh Bharat
- Dec 4, 2021
- 2 min read

विगत कई वर्षो से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के लिए ये वर्ष बहुत खास साबित हुआ है। इस वर्ष का बेहद खास होना भी लाजमी है क्योंकि कंपनी को भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा आयोजित समारोह में सम्मान तो मिलता ही है, लेकिन इस वर्ष वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया है। रत्नाकर कुमार को महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान रत्नाकर कुमार को उनके भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में अच्छे गीत-संगीत पेश करने के तौर पर दिया गया है। भोजपुरी फिल्म उघोग जगत में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एक प्रतिष्ठित नाम है। कंपनी द्वारा साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ साथ पारिवारिक फिल्मों का भी निर्माण किया जा रहा है। जो भोजपुरी इंडस्ट्री की दिशा और दशा बदलने का काम कर रही है। अभी पिछले दिनों ही सबरंग अवार्डस 2021 में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स को विभिन्न कैटेगरियों में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमें महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसके लिए मैं राज्यपाल महोदय का तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। इस प्रकार के सम्मान मिलने से हमें और भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। हम आगे भी साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ परिवारिक फिल्मों का भी निर्माण करते रहेंगे।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments