राजा यादव, ऐश्वर्या शर्मा स्टारर फिल्म “जान तेरे नाम 2” का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वा
- Samridh Bharat
- Dec 4, 2021
- 2 min read

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर निर्देशक रमाकांत प्रसाद की आने वाली भोजपुरी फिल्म “जान तेरे नाम 2” का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर लॉन्च किया गया है. लॉन्च होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. फिल्म का ट्रेलर बता रहा है कि ये एक साफ सुथरी, पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है.
फिल्म में राजा यादव और नवोदित हीरोइन ऐश्वर्या शर्मा की जोड़ी आकर्षक है। राजा यादव एक ऐसे प्रेमी के किरदार में हैं जो अपने प्यार ऐश्वर्या शर्मा को पाने को लेकर कुछ भी करने को तैयार हैं. इस तरह की फिल्में को दर्शक खूब लाइक करते हैं.
इस भोजपुरी फिल्म के एक्शन सीन्स को भी दर्शक काफी एन्जॉय करने वाले हैं. यूट्यूब पर यह ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है. सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म”जान तेरे नाम 2″ का ट्रेलर देख कर पता चल रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को ऐसा रूप देना चाहते हैं जिससे परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर इसे देख सकें.
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास फ़िल्म जान तेरे नाम 2 के म्यूज़िक राइट्स हैं। फिल्म के ट्रेलर में राजा यादव और अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा की रोमांटिक जोड़ी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. फ़िल्म के गाने की भी शानदार झलक दिखाई पड़ रही है. फ़िल्म के संवाद याद रह जाने वाले हैं। हीरोइन एक सीन में हीरो से कहती हैं "आज मुझे मालूम हुआ कि तू साइको ही नही पागल भी है।"
चम्पारण मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता सोनालाल शर्मा हैं जबकि निर्देशक रमाकांत प्रसाद, लेखक संजय सुहाना, संगीत ओम झा, गीतकार प्यारे लाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, यादव राज, नितेश ठाकुर, डीओपी इमरान अंसारी, एक्शन प्रदीप खड़का, संकलन धरम सोनी, नृत्य संजय कोर्बे, कला सतीश गिरी है।
फ़िल्म के निर्देशक रमाकांत प्रसाद का कहना है कि जिस तरह मेरी पहली फिल्म “जान तेरे नाम” को दर्शकों ने खूब पसन्द किया था, उसी तरह इस फ़िल्म को भी लोग सराहेंगे.
फिल्म के कलाकारों में राजा यादव, ऐश्वर्या शर्मा, रूपा सिंह, संजय पाण्डेय, अशोक गुप्ता, राहुल यादव, खुशी शर्मा, भानु यादव सुलोचना यादव, रागिनी यादव, प्रेम दुबे हैं
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments