सुपर स्टार दीपक दिलदार की दो प्रमुख फिल्मों का हुआ मुहूर्त
- Samridh Bharat
- Dec 12, 2021
- 2 min read

भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेता और सिंगर दीपक दिलदार की दो प्रमुख फिल्मों का भव्य मुहूर्त मुम्बई सम्पन्न हो गया। इस मौके पर दीपक दिलदार के साथ फ़िल्म से जुड़े लोग व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने फ़िल्म की सफलता की कामना की। आपको बता दें कि जीपीएस फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'दिलदार' और 'रतिया कहाँ बितावल ना' का निर्माण कर रही है, जिसमें दीपक दिलदार मुख्य भूमिका में हैं।
दीपक को अपनी इन दोनों फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं। वे कहते हैं कि दोनोने फिल्में अलग एक दूसरे से काफी अलग है। जहां फ़िल्म दिलदार में मेरे अपोजिट नीलू शंकर सिंह हैं, वहीं 'रतिया कहाँ बितावल ना' में प्रियंका महाराज ,झील इद्रिसी हैं। दोनों की कहानी नई और फ्रेश है। दोनों का जॉनर भी अलग है। इसलिए मैं अपनी इन फिल्मों को बेहद महत्वपूर्ण मानता हूं और मेरी कोशिश दोनों में अपना हंड्रेड परसेंट देने की होगी। जहां तक दोनों फिल्मों में समानता की बात रही तो दोनों सामाजिक फिल्में हैं। यह भोजपुरी के दर्शकों को अपने से जोड़ेगी। उन्हें फ़िल्म देखकर बहुत मजा भी आने वाला है। दीपक ने बताया कि फ़िल्म 'दिलदार' और 'रतिया कहाँ बितावल ना' के निर्माता आनंद गिरी, संदीप गुप्ता और सुनील यादव हैं। निर्देशक दिनेश पाल हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फ़िल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Sanjay Bhushan
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments