top of page

सुपरस्टार रितेश पांडे का सबको नचा देने वाला गाना 'आइल बाड़ू नाचे' हुआ रिलीज, रितेश पांडे ने दिखाई दबं


भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नाम ऐसे ट्रेंडिंग सिंगर में शुमार किया जाता हैं जिनके गाने रिलीज होते ही रिकार्ड्स बनाते हैं। 'हैलो कौन' फेम सिंगर रितेश पांडे का हाल ही में गर्दा उड़ाने वाला गाना "सासाराम हिलल बा" रिलीज होकर लोकप्रिय हो चुका है। अब सासाराम शहर पर एक और गाना लेकर आए हैं रितेश पांडे। इस डांस नम्बर का नाम है "आइल बाड़ू नाचे"। रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज इस गाने में रितेश पांडे की दबंगई दिख रही है। छोटे शहर गांव में होने वाले नाच के प्रोग्राम पर आधारित इस गाने में रितेश पांडे पिस्टल निकाल कर नाचने वाली लड़की से कहते हैं आई हो नाचे सासाराम शहर में....! इसका वीडियो सांग कमाल का बना है। सोशल मीडिया पर जब से रितेश पांडे के इस सांग का पोस्टर और टीज़र शेयर किया गया था, उनके फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाना आते ही इसे हाथों हाथ ले लिया गया और यह सबको नचा रहा है। रितेश पांडे और शिल्पी राज ने इसे अपने रंग में गा कर इसे लाजवाब बना दिया है।

क्या खूबसूरत और आकर्षक वीडियो है इस गाने का। सांग में रितेश पांडे की ऎक्ट्रेस भी बेहद क्यूट और ग्लैमरस लग रही हैं। गाने को काफी बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। यह एक मस्ती भरा डांस नम्बर है जिसमे रितेश पांडे की आवाज और उनका निराला अंदाज लोगों को खूब पसन्द आ रहा है।

इस गाने में रितेश पांडे का लुक वाकई अट्रैक्टिव है। यह सांग श्रोताओं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। गाना लोगों को कनेक्ट कर रहा है। इसका वीडियो भी उसी अंदाज से बनाया गया है।

इस खूबसूरत गाने को रितेश पांडे और शिल्पी राज ने गाया है। इसके दिल को छू लेने वाले गीत लिखे है मंजी मीत ने जबकि संगीत दिया है एडीआर आनंद ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। डीओपी रंजीत के सिंह, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित हैं। म्यूज़िक लेबल रिद्धि एंटरटेनमेंट है।

रितेश पांडे ने इसका लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करके फैन्स से कहा है। "आ गइल बा गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से जल्दी जल्दी सुनी रउवा लोग और बताई कईसन लागल रउवा लोग के। जय हो।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Ram Chandra Yadav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News


Comments


bottom of page